उत्तराखंडरुड़की

रुड़की में रेलवे लाइन पर रील बना रहे नाबालिग को खंभे से लगा करंट, नाबालिग की मौत

रुड़की में देवबंद रेलवे लाइन पर रील बनाते समय एक नाबालिग का हाथ बिजली के खंभे से छू गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन हायर सेंटर में उपचार दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। सोमवार को कोटवाल आलमपुर निवासी 15 वर्षीय लड़का साथियों के साथ गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के खंभे के पास खड़ा होकर रील बने रहे थे कि अचानक उसका हाथ खंभे से छू गया और करंट का जोरदार झटका लग गया।

नाबालिग के साथियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने घायल को रुड़की अस्पताल में भर्ती करवाया था लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button