उत्तराखंडमसूरी

मसूरी में वन विभाग की तत्परता, गजी बैंड के पास 5 फीट लंबे धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू

मसूरी: गजी बैंड, क्यारकूली के निकट सांप दिखाई देने की सूचना पर वन प्रभाग मसूरी की रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 5 फीट लंबे धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

स्थानीय लोगों द्वारा रविवार को सांप दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ लिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू किया गया सांप धामन प्रजाति का था, जो गैर-जहरीला होता है।

रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वन विभाग की तत्परता से किसी भी अप्रिय घटना की आशंका टल गई। स्थानीय लोगों ने टीम की कार्रवाई की सराहना की।

रेस्क्यू अभियान में वन बीट अधिकारी राहुल चौहान, वन बीट अधिकारी राहुल, स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट राहुल कुकरेती और विनोद कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button