उत्तराखंडदेहरादून

पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पहुंची ऑल राउंडर स्नेह राणा का ढोल नगाड़ों से स्वागत, सीएम और प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात

भारत की महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचीं ऑलराउंडर स्नेह राणा का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच स्नेह राणा को उनके बड़े भाई कमल राणा और भाभी ऋचा राणा समेत प्रशंसकों ने घेर लिया।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी टीम के साथ उन्होंने मुलाकात की है। उनके साथ काफी अच्छा अनुभव उनका रहा है। उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया। वहीं राज्य स्थापना दिवस पर वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी मिल सकती हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य उत्तराखंड की स्नेह राणा से फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि घोषित की ।

मुख्यमंत्री ने बुधवार रात राणा को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वकप के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button