उत्तराखंडमसूरी

मसूरी में सफाई कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश

नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है |सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी के समीप धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सूचना देने वाले ने आरोप लगाया कि सतीश की उसके दोस्त ने हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सतीश की मौत होने की आशंका सामने आई है। नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी थी। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। मामला हत्या है या हादसा, इसको लेकर कई आशंकाएं हैं, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button