उत्तराखंडचंपावत

ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे 27 यात्री

बुधवार को दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज की पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या UK07 3148 के अचानक टनकपुर चंपावत एनएच में बनलेख के पास ब्रेक फेल हो गए।

जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई। ब्रेक फेल होने की जानकारी मिलते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार में मच गई। बस के चालक पंकज पांडे ने हिम्मत का परिचय देते हुए अनियंत्रित बस को पहाड़ी से टकरा दिया और बस में सवार 27 यात्रियों की जान बचा ली।

चालक ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। जिन्हें दूसरी बस से पिथौरागढ़ भेज दिया गया है। इधर इस घटना के बाद एक बार फिर रोडवेज बसों की उपयुक्तता पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button