उत्तराखंडमौसम

उत्तराखंड में भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल,गंगोत्री हाईवे बंद,कई जगह हुआ जलभराव

उत्तराखंड में भारी बारिश ने मुश्किल बढ़ा दी है। प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर, नेताला और सैंज के पास अवरुद्ध हो गया है और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरकोट में अवरुद्ध है। सड़क साफ करने का काम जारी है। उत्तराखंड पुलिस ने लोगों ने धैर्य रखने और जल्दबाजी न करने की अपील की है। कोई जोखिम न लें और सुरक्षित रहें।

एयरपोर्ट के नाले में बाढ़ आने के कारण एयरपोर्ट द्वारा पिछला गेट खोल दिया गया। इससे बरसात का पानी चोरपुलिया की तरफ अठुरवाला के कई घरों में घुस गया। वहीं गढ़वाली मोहल्ले जौलीग्रांट में भी ऐसा ही हाल है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button