उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक गहरी खाई में गिरा

ऋषिकेश – बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

महादेव चट्टी क्षेत्र स्थित गर्तांगली ढाबे के संचालक सुमित ने रात करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही देवप्रयाग कोतवाली और बछेलीखाल चौकी पुलिस की टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस व एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव में जुट गई।

टीम द्वारा घायल को प्राथमिक इलाज देने के बाद स्ट्रेचर एवं रोप की सहायता से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और अस्पताल भिजवाया। घायल चालक की पहचान अजय छेत्री पुत्र राम सिंह, निवासी छिद्रवाला, देहरादून के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker