उत्तराखंडदेहरादून

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का एलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस स्मृति दिवस परेड के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में 1,600 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। देहरादून में पुलिस ट्रांजिट हॉस्पिटल बनाने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। उन्होंने कहा कि देहरादून पुलिस अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा।

धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर उन सभी पुलिस कर्मियों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया, जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। साथ ही कहा कि, आपका त्याग, साहस और धैर्य हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम सभी की आंतरिक सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कंधों पर होती है।

आज पुलिस की लड़ाई सड़को पर ही नहीं नशे के जाल, डिजिटल अपराध से भी है। ये युवाओ के लिए सबसे बड़ा खतरा है। नशा समाज की नीव को कमजोर करता है। नशे के सौदागरों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगा। आधुनिक तकनीक से पुलिस को लैस किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button