उत्तराखंडमसूरी

Snowfall : वसंत पंचमी पर उत्तराखंड में सीजन का पहली बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढकीं वादियां

उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली, जिससे ठंडी हवाएं चलीं और कई जगह बारिश हुई। बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी हुई। वहीं मसूरी धनौल्‍टी और चकराता में इस सीजन का पहली बर्फबारी हुई।

शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मसूरी धनौल्‍टी और चकराता में में इन सर्दियों को पहला स्‍नोफॉल हुआ। जिससे पर्यटकों और स्‍थानीय व्‍यापारियों के चेहरे खिल गए। माल रोड तक बर्फ की फुहारें पड़ीं। लेकिन तेज हवाओं के कारण जम नहीं पाईं। मानसून की विदाई के चार महीने बाद मसूरी में बूंदाबांदी और हिमपात हुआ। धनोल्टी और सुरकंडा में भी हिमपात हुआ।

Related Articles

Back to top button