उत्तराखंडदेहरादून

राज्य कर्मचारियों को धामी सरकार की सौगात,महंगाई भत्ते में दो फीसदी की वृद्धि

उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों को सरकार में बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारी को दो फीसदी महंगाई भत्ते में वृद्धि की मंजूरी दी है। शुक्रवार को उन्होंने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को एक जनवरी से मिलेगा। अभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर 53 फीसदी है। दो फीसदी बढ़ोतरी के बाद यह 55 प्रतिशत प्रतिमाह हो जाएगी।

इसके लिए 17.74 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। तहसील चंपावत के भवन निर्माण पर 13.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि अल्मोड़ा की लमगडा तहसील भवन के निर्माण के लिए 3.88 करोड की स्वीकृति हुई है। ऊधमसिंह नगर एवं पिथौरागढ़ के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत की 5.63 करोड़ की स्वीकृति हुई है।

पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर को भी सौगात: वहीं, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर को भी विकास कार्यों को लेकर सौगात दी गई है। इसमें उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5.63 करोड़ रुपए की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दी है।

Related Articles

Back to top button