उत्तराखंडदेहरादून

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 13 मिनट तक फ्री रहेगी पार्किंग, टोल बैरियर पर प्रदर्शन कर रहे थे टैक्सी चालक

देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से आने-जाने वाले टैक्सी और निजी वाहन चालकों के लिए खुश खबरी है। कार चालक सवारी को छोड़कर या लेकर 13 मिनट में बाहर निकलता है तो कोई शुल्क देय नहीं होगी।

एयरपोर्ट प्रशासन ने निशुल्क पार्किंग समय को 11 मिनट से बढ़ाकर 13 मिनट कर दिया है। कई दिनों से टैक्सी चालकों के द्वारा एयरपोर्ट के टोल बैरियर पर प्रदर्शन करने के दौरान प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से टैक्सी चालकों में खुशी है और उन्होंने इसे अपनी एक छोटी जीत बताया है।

Related Articles

Back to top button