उत्तराखंडदेहरादून

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन,आज बंद रहे पेट्रोल पंप व दुकान

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में देहरादून में आज दो घंटे पेट्रोल पंप एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क से आक्रोश रैली निकाली| राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने आक्रोश रैली का आह्वान किया था| जिसमें पूर्व सैनिक संगठन,सामाजिक संगठनों के साथ ही भाजपा और आरएसएस ने भी आक्रोश रैली में भाग लिया| तमाम संगठन सुबह गांधी पार्क पर एकत्रित हुए।

रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका गुस्सा और विरोध इतना तीव्र था कि जनसैलाब घंटाघर होते हुए पलटन बाजार के रास्ते कचहरी तक पहुंचा। रैली के दौरान देहरादून की सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली, जिसमें लोगों ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है| ऐसे में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए| आक्रोश रैली के दौरान जगह-जगह यातायात बाधित रहा| जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा| पुलिस को सर्वे चौक, कनक चौक से आने वाले वाहनों को गांधी पार्क में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए एश्ले हॉल चौक से राजपुर रोड की ओर डायवर्ट करना पड़ा|

Related Articles

Back to top button