उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में कांग्रेस का सीएम आवास कूच,  बारिश के बीच कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए वरिष्ठ नेता

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ को कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। मामले को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस लगातार विरोध कर रहे हैं। ये विरोध उत्तराखंड ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन हाथीबड़कला चौकी के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी शामिल हुई। वहीं, कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुमारी शैलजा ने मंच के शुद्धिकरण को संविधान और दलित वर्ग का अपमान बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बेरोजगारी, पेपर लीक और मंदिरों के चढ़ावे की चोरी जैसे मुद्दों को लेकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को भी राजनीतिक साजिश बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की।

सीएम आवास घेराव के दौरान उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस में शामिल होने वालों में यशपाल राणा पूर्व मेयर रुड़की, भुवनेश खर्कवाल पूर्व प्रमुख यमकेश्वर कोटद्वार, मनोज सैनी पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति हरिद्वार, रामकुमार वालिया(पूर्व दर्जा राज्य मंत्री), रविन्द्र आनन्द(पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति देहरादून) एडवोकेट सचिन कुमार, पुरोला शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker