उत्तराखंड

उत्तराखंड वन विभाग में तबादला आदेशों की अनदेखी? हरिद्वार और चकराता के 3 मामलों ने उठाए सवाल

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में तबादला आदेशों के अनुपालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (HoFF) के निर्देशों के बावजूद हरिद्वार और चकराता वन प्रभाग से जुड़े तीन मामलों में स्थानांतरण आदेशों का समय पर पालन नहीं होने के आरोप सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 तक लंबित तबादला आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद हरिद्वार वन प्रभाग में दो कर्मचारियों की नई तैनाती के आदेशों पर अमल नहीं होने का दावा किया जा रहा है।

वहीं, चकराता वन प्रभाग में एक कनिष्ठ सहायक के स्थानांतरण और कार्यभार हस्तांतरण में देरी का मामला भी चर्चा में है। संबंधित कर्मचारी को कागजों में कार्यमुक्त किए जाने के बावजूद नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं कराने के आरोप लगाए गए हैं।

इसके अलावा, प्रस्तावित पदोन्नति के बाद संबंधित कर्मचारी को दोबारा चकराता में तैनात किए जाने की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में किसी आधिकारिक आदेश की पुष्टि नहीं हुई है।

अब सवाल यह है कि जब विभागीय स्तर पर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे, तो उनका समय पर अनुपालन क्यों नहीं हुआ? क्या इन मामलों में जिम्मेदारी तय कर जांच की जाएगी? फिलहाल, इन प्रकरणों में विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Related Articles

Back to top button