
वन विभाग में भी अधिकतर वनकर्मी मैदानी जिलों के लिए आवेदन करते रहे हैं। ऐसे में सभी फील्ड स्टाफ को उनकी इच्छा अनुसार पोस्टिंग देना मुमकिन नहीं हो पाता, लेकिन इस बार वन विभाग में इस पर काफी बारीकी से होमवर्क किया और बंपर तबादला सूची जारी करने का भी फैसला लिया। इसका मकसद वन विभाग में ज्यादा से ज्यादा वन कर्मियों को उनके गृह जनपद के पास ही पोस्टिंग देने का इरादा दिखाया गया।
विभाग में मानव संसाधन के स्तर पर 110 वन आरक्षी पद के कर्मियों की तबादला सूची जारी की गई है। इसी तरह कुल 47 वन दरोगा के तबादले भी किए गए हैं, हालांकि वन मुख्यालय से उपवन क्षेत्राधिकारी के तबादले भी हुए हैं, लेकिन यह सीमित संख्या में है। उधर विभाग में नए भर्ती रेंजर्स को भी पोस्टिंग देने से जुड़ा आदेश जारी किया गया है।
मुख्य वन संरक्षक प्रसन्न पात्रों ने बताया कि उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार गठित समिति की संस्तुति के आधार तबादले किए गए हैं। साथ ही फायर सीजन के दृष्टिगत नियंत्रक अधिकारी को 30 जून के बाद कार्य मुक्त कर अनुपालन आख्या देने को कहा गया है।

