
देहरादून में कर्मचारी और शिक्षक पुरानी पेंशन योजना की पुनः स्थापना की मांग को लेकर परेड ग्राउंड से प्रदर्शन किया। जिसके बाग सभी ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन (जीपीडब्ल्यूओ) ने आंदोलन का समर्थन करते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी का निर्णय लिया है।
पुलिस ने उन्हें हाथी बड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे कर्मचारियों ने वही जमकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के ऑर्डिनेटर भुवन रावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
पूर्व विधायक ने कहा कि पुरानी पेंशन सिर्फ कर्मचारियों के भविष्य का मुद्दा नहीं, बल्कि सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित जीवन से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सेवा में जीवन का बड़ा हिस्सा लगाने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिलना उनका हक है।
‘पेंशन भीख नहीं, अधिकार’ ललित फर्स्वाण ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए कोई भीख नहीं, बल्कि उनका अधिकार है। सरकार को कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए OPS बहाली की दिशा में ठोस फैसला लेना चाहिए।


