उत्तराखंडदेहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में 10 फैसलों पर लगाई मुहर,  इंटर्न डॉक्टरों का बढ़ा स्टाइपेंड, खिलाड़ियों को मिलेंगी सरकारी नौकरियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस दौरान मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड और अधिकवक्ताओं के मानदेय को लेकर भी प्रस्ताव पास किए गए।

  1. मसूरी जीएमवीएन की पार्किंग में से 972 गज जमीन गढ़वाल सभा को मिलेगी।
  2. कर्मचारी राज्य बीमा निगम निदेशालय हरिद्वार की जमीन के निकट सलेमपुर में 15 एकड़ भूमि ईएसआई अस्पताल को देने पर मुहर।
  3. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान होगा। इसमें मंत्री और प्रभारी शामिल होंगे। प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे।
  4. माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक व्यायाम के 33 पद पदक विजेताओं के लिए किए गए रिजर्व
  5. खेल नीति 2021 के तहत तमाम विभागों में 283 पदों को खिलाड़ियों की नौकरी के लिए आरक्षित किया गया. खेल विभाग युवा कल्याण विभाग गृह विभाग परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग और वन विभाग में खिलाड़ियों को मिलेंगे जॉब
  6. ऊर्जा विभाग एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने की मंजूरी दी गई है।
  7. उत्तराखंड कारागार विभाग, विभाग की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिदेशक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने को मंजूरी दी गई है।
  8. शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों का पुनर्निर्धारण, सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट व अधीनस्थ न्यायालय के अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया है।
  9. एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स को मिलने वाले स्टाइपेंड को 17,000 से बढ़ाकर 25,000 किया गया
  10. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने को मिली मंजूरी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker