
मसूरी के गांधी लाइब्रेरी चौक स्थित व्यूप्वाइंट से गिरकर दिल्ली के एक युवा पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के स्वजन को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली मसूरी पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 4:55 बजे लाइब्रेरी चौकी पर अरशद ने सूचना दी कि व्यूप्वाइंट से एक युवक नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही रात्रि अधिकारी और चीता पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल की पहचान शिवम पुत्र अजय, निवासी भोगल, नई दिल्ली के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।



