उत्तराखंडदेहरादून

दसवीं बारहवीं में फेल छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी,पास होने के लिए मिलेंगे अब तीन चांस

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने ऐलान किया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में फेल हुए विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन अवसर दिए जाएंगे। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 28 हजार छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। इनमें हाईस्कूल में लगभग 10 हजार और इंटरमीडिएट में करीब 18 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं।

हाईस्कूल में दो विषय में एवं इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे। फेल छात्रों से इसी महीने परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे। जिनकी जुलाई में परीक्षा होगी। इसके बाद दूसरा मौका 2026 की मुख्य परीक्षा के दौरान और तीसरा मौका इस परीक्षा के बाद दिया जाएगा। छात्र अंक सुधार के लिए भी परीक्षा दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button