उत्तराखंडहरिद्वार

उत्तराखंड : प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, झाड़ियों में मिला कंकाल से हुआ खुलासा

हरिद्वार रानीपुर में मिला युवती का कंकाल मामले की गुत्थी हरिद्वार पुलिस ने सुलझा ली है। प्रेमी ने ही तैश में आकर युवती की सुनसान जगह पर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को टिबरी रोड किनारे झाड़ियों के बीच गड्ढे में फेंक दिया था।

उत्तराखंड : 16 वर्षीय 10वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली

पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीती 26 जुलाई को टिबड़ी से बीएचईएल की तरफ जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में एक महिला का कंकाल मिला था। 30 जुलाई को रामप्रसाद पुत्र सलेखू हाल निवासी रावली महदूद ने सिडकुल थाने में अपनी बेटी रवीना के 11 जुलाई से लापता होने की शिकायत दी थी।

उन्होंने बताया था कि आस पड़ोस और मूल पते कीरतपुर बिजनौर में तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिल पाई है। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई। कोतवाली रानीपुर, थाना सिडकुल व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने मृतका के पुराने सिम की सीडीआर से सामने आए तमाम लोगों से पूछताछ की।

जिसके बाद सिडकुल ही एक कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम कर रहे मृतका के प्रेमी पुनीत निवासी धामपुर बिजनौर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा सच उगल दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक व मृतका के विभिन्न पहचान पत्र भी बरामद कर लिए गए हैं

Related Articles

Back to top button