उत्तराखंडहल्द्वानी

हल्द्वानी में 10वीं की छात्रा की दिन दहाड़े अपहरण की कोशिश, पिता के विरोध करने पर किया अपहरण

हल्द्वानी में घर से कोचिंग के लिए निकली 10वीं की एक छात्रा के अपहरण की कोशिश की।  आरोप है कि स्कूटी सवार सुहेल ने अपने साथी की मदद से छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की। छात्रा के पिता ने घटना को देख लिया, जिसके बाद पिता ने युवकों का पीछा किया तो वो छात्रा को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।

नैनीताल रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। शनिवार शाम वह रोजाना की तरह ट्यूशन जा रही थी। कई दिनों से सुहेल नाम का लड़का उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बेटी के बताते पर उन्होंने आरोपी के घर जाकर विरोध जताया।

सुहेल नाबालिग को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है। मामले में बच्ची के पिता ने उसके घर पर जाकर शिकायत भी की। जिससे नाराज सुहेल ने लड़की के बीच रास्ते रोका और जबरन स्कूटी पर बैठाकर ले गया।

पिता कोई कदम उठाते इससे पहले ही युवक ने बीते दिन छात्रा को अगवा करने की कोशिश की, हालांकि घरवालों की तत्परता से वह अपनी नीयत में कामयाब नहीं हो सका। घटना के बाद छात्रा काफी डरी हुई है। पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

Related Articles

Back to top button