उत्तराखंडदेहरादून

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का मर्डर, महिला प्रेमी संग गिरफ्तार

महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है। चौकी डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत जलालिया पीर के पास 19 अक्टूबर को यमुना नदी में एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसके शरीर पर चोट व खरोंच के निशान थे। मृतक की शिनाख्त उसके भाई नितिन कुमार ने अपने भाई अरुण कुमार उर्फ जुगनू निवासी बुलाकीवाला के रूप में की गयी।

मृतक अरुण कुमार का परम सिंह नामक व्यक्ति के साथ जाना ज्ञात हुआ। इसके बाद पुलिस ने परम सिंह को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने मृतक की पत्नी रमिता के कहने पर अरुण की मर्डर किया था।हलवाई का काम करता है तथा शादी ब्याह में काम के सिलसिले में विकासनगर आता रहता है। मृतक की पत्नी रमिता से उसकी मुलाकात एक वर्ष पूर्व एक विवाह समारोह के दौरान ग्रीन व्यू Hotel में हुई थी। इसके बाद दोनों में अक्सर बातचीत होने लगी और दोनों अक्सर विकासनगर में कालिंदी अस्पताल के पास एक होटल में मिलने लगे। जिसके बाद दोनों ने मिलकर रमिता के पति को मारने का प्लान बनाया।

मृतक अरूण को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद उसने देशी शराब के ठेके से अभियुक्त ने देशी जाफरान खरीदी और फिर वो यमुना नदी के किनारे गया। जहां पर उसने अरूण को शराब पिलाई जैसे ही अरूण बाथरूम करने के लिये नदी के किनारे गया तो आरोपी ने पीछे से जाकर गमछे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को यमुना नदी में फेंक दिया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker