उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार : नदी के तेज बहाव में फंसी नेपाल भारत मैत्री सेवा बस , 53 सवारियों को रस्सियों के सहारे निकाला गया

नेपालगंज से हरिद्वार की तरफ आ रही नेपाल भारत मैत्री सेवा बस शुक्रवार सुबह कोटवाली नदी को पार करते हुए फंस गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

मेहनत और अभ्यास से सोशल मीडिया में छा गया चमन वर्मा , रियल स्टंट कर ‘रील’ का हीरो बना.. देखिए video

नदी में बस के फंसे होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। पुल के ऊपर से रस्सियों की सहायता से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। नदी में पानी और अधिक बढ़ जाने के कारण कुछ यात्रियों को रस्सियों की सहायता से पुल के पिलर में चढ़ाया गया।

बस में 53 सवार थे। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए छह यात्री पुल के पिलर पर चढ़ गए थे। करीब एक घंटे बाद सभी यात्रियों का एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया।

Related Articles

Back to top button