उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम की हवाई यात्रा शुरू, हेली सेवा के किराए में 25 प्रतिशत की छूट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेलीसेवा के माध्यम से दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किराए में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिसका वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यात्रा शुरू करने के लिए किए जाने वाले कार्यों में भी स्थानीय लोगों से सुझाव एवं सहयोग की भी अपील की।

सरकार ने अब हेली सेवा के माध्यम से बुधवार 07 अगस्त से दोबारा यात्रा शुरू करने को हरी झंडी दे दी है। इसी के साथ कुछ शर्तों सहित यात्रियों को किराए में 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

यह छूट राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त अगले एक हफ्ते में श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से केदारनाथ भेजने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास श्रद्धालुओं के मन से यात्रा की सुरक्षा के प्रति भय को समाप्त करने के लिए है। इस सफल रेस्क्यू का श्रेय उन एजेंसियों को जाता है जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का पालन बखूबी किया है। तो आप भी अगर यात्रा पर आ रहे हैं तो मौसम का ध्यान रखते हुए सरकार की हिदायतों का पालन ज़रूर करें।

Related Articles

Back to top button