उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में 22 जनवरी को बंद रहेंगे शराब के ठेके, सरकार ने जारी किया आदेश

शुक्रवार को जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा, जिसके मद्देनज यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी को शहर की सभी शराब की दुकानें, बार और डिपार्टमेंटल स्टोर आदि बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को इस दिन ड्राइ डे घोषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव के तहत प्रदेश में भव्य आयोजन होंगे।

14 से 22 जनवरी तक जिलों में कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएं। प्रमुख घाटों पर आरती, राम भजन, कलश यात्रा, वॉल पेंटिंग, कार्यालयों में लाइटिंग और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Related Articles

Back to top button