Uncategorized

देहरादून के एक आदमी ने बेटे की चाहत में दो शादियां और दो लिव-इन रिलेशन बनाए

एक व्यक्ति ने विदेश में होटल खोला, खूब पैसा भी कमाया लेकिन उसे वारिस के तौर पर बेटा पैदा करने की ऐसी सनक सवार हुई कि दो शादियां और दो लिव इन रिलेशन बनाने के बाद भी बेटे का सुख नहीं मिला। अब जब एक लिव इन पार्टनर से उसकी चौथी बेटी हुई तो उससे भी किनारा करने की ठान ली।

आरोप है कि अब वीडियो कॉल करके कभी छत से कूदने की धमकी देता है तो कभी हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने के लिए डराता है। इन हालात में लिव इन पार्टनर ने राज्य महिला आयोग में गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्हें उसके सिरफिरे पार्टनर की प्रताड़ना से छुटकारा दिलाया जाए।

सुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्य सचिव उर्वशी चौहान और विधि अधिकारी दयाराम भी उपस्थित थे। इस मामले में आयोग ने अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित की है।यह घटना न केवल समाज के लिए एक सीख है, बल्कि यह भी दिखाती है कि बेटे की चाहत किस हद तक लोगों को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रभावित कर सकती है।

Related Articles

Back to top button