Uncategorized
पीएम मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर सीएम धामी ने बाबा विश्वनाथ से की विशेष पूजा-अर्चना

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
सीएम धामी ने देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सफलता के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।






