उत्तराखंडदेहरादून

शॉर्ट सर्किट से पीएनबी एटीएम में लगी आग,फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची

देहरादून धर्मपुर के पास पीएनबी एटीएम में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग से एसी और एटीएम मशीन पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि नोट भी जले हैं। नोट कितने जले हैं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। सूचना मिलने के बाद बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button