उत्तराखंडरुड़की

रुड़की में चाय की दूकान पर फटा गैस सिलेंडर, धमाके में दो लोग गंभीर रूप से झुल

रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लगा गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे जब लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे, तभी रामपुर चुंगी स्थित चाय की दुकान में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

हादसे के वक्त दुकान पर चाय पीने आए दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए घायलों को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

गंगनहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दुकान पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। शुरुआती जांच में हादसा गैस रिसाव के कारण बताया जा रहा है, हालांकि, अभी मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker