उत्तराखंडहल्द्वानी

उत्तराखंड : यहाँ चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, मोबाइल छीनने वक्त हुआ हादसा..

किच्छा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के गेट पर बैठे यात्री का चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने के चक्कर की घटना ने एक छात्र की जान ले ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल यात्री को रेलवे पुलिस हल्द्वानी द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल जीआरपी पुलिस मोबाइल छीनने वाले चोर की तलाश कर रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान दिलीप कुमार के रूप में हुई है।

भूपतपुरा देवरनियां बरेली उत्तर प्रदेश निवासी दिलीप कुमार (25 वर्ष) रुद्रपुर स्थित एक कपड़ों के शोरूम में सेल्समेन की नौकरी करता था और सिडकुल कर्मी भाई के साथ रहता था। नौकरी के साथ दिलीप स्नातक की पढ़ाई भी कर रहा था। दिलीप घर से पूर्णागिरी जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुआ था।

देवरनियां से एक रिश्तेदार भी उसके साथ जाने वाला था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दिलीप किच्छा स्टेशन से ट्रेन में बैठा। वह ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। इसी बीच उचक्के ने दिलीप के मोबाइल झपट्टा मार दिया। झटका लगने से दिलीप चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने उपचार के लिए दिलीप को डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button