उत्तराखंडदेहरादून

बिंदाल पुल की नदी में पैर फिसलने से 17 साल की किशोरी बही, जांच में जुटी एसडीआरएफ की टीम

राजधानी देहरादून में भी बारिश तबाही बनकर बरसी है। तोताघाटी की रहने वाली किशोरी बारिश में नहाने के दौरान पैर फिसलने से बिंदाल नदी में जा गिरी। युवती की तलाश में एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाये हुए है।

घर के बाहर बारिश में नहा रही एक किशोरी पैर फिसलने से बिंदाल नदी के तेज बहाव में बह गई। जानकारी के अनुसार किशोरी की पहचान फ़िज़ा (17) निवासी सत्तोवाली घाटी के रूप में हुई है। किशोरी अपने घर के बाहर बारिश में नहा रही थी। इसी दौरान किशोरी का पैर फिसल गया और वो बिंदाल नदी में जा गिरी।

पुलिस और एसडीआरएफ ने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घटना के बाद से किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीआरएफ लालपुल से लेकर कई किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button