उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश में स्नान के दौरान गंगा में डूबे दिल्ली के 2 युवक,एसडीआरएफ की टीम के सर्च अभियान जारी

ऋषिकेश में दिल्ली से आए दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए।  शिवपुरी के पास गंगा में नहाने के दौरान दिल्ली के दो युवक डूब गए है। एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

दिल्ली के पांच युवक आकाश (23) पुत्र इन्दरपाल, संदीप (23) पुत्र गणेश, सचिन पुत्र राम तीरथ, राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद, और महेश पुत्र डाल चंद ऋषिकेश घूमने आए थे। सभी युवक शिवपुरी में गंगा में नहाने गए थे।

नहाते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। इससे पहले युवक कुछ समझ पाते वह आंखों से ओझल हा गए। युवकों ने तुरंत एसडीआरएफ और पुलिस को इसकी सूचना दी।

Related Articles

Back to top button