उत्तराखंडदेहरादून

12 फरवरी को देहरादून में लगेगा रोजगार मेला, 1 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी,2024 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त युवकों को 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नई दिल्ली में एकीकृत परिसर “कर्मयोगी भवन” के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखेंगे। यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न हिस्सों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा।

8 वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों के तकरीबन 20 निजी कंपनियां लेंगी युवाओं का इंटरव्यू और देंगे रोजगार का सुनहरा मौका। फार्मा, मेन्युफेक्चरिंग, सिक्योरिटी, सेल्स , बैंकिंग जैसी कंपनियां रहेंगी रोजगार मेले में शामिल।

नवनियुक्तों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां ‘कहीं भी किसी भी डिवाइस’ सीखने के प्रारूप के लिए 880 से अधिक ई-लर्निंग कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं।

Related Articles

Back to top button