उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में टूर ट्रेवल्स एजेंसियों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 20 ऑपरेटरों के चालान, बिना लाइसेंस के कारोबार कर रहे थे ट्रेवल एजेंट

हरिद्वार में परिवहन विभाग ने बिना वैध लाइसेंस संचालित हो रहे टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान 20 एजेंसी संचालकों का चालान कर दिया गया है। साथ ही एजेंसियों को सीज कर दिया गया है। अब विभाग की ओर से सभी चालान कोर्ट में पेश किए जाएंगे। जहां भारी भरकम जुर्माना लग सकता है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून संदीप सैनी के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को हरिद्वार शहर स्थित शिवमूर्ति गली में बिना वैध लाइसेंस के सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का संचालन कर रहे टूर एवं ट्रेवल ऑपरेटरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनेक टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटर बिना वैध लाइसेंस के यात्रियों की बुकिंग एवं सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का संचालन कर रहे थे, जो मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा सार्वजनिक सेवाओं द्वारा यात्रा कराने के लिए संचालित एजेंसियों एवं टिकटों की बिक्री हेतु विनियमावली, 2023 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker