उत्तराखंडहरिद्वार

हरकी पैड़ी में अनंत अंबानी ने पत्नी राधिका मर्चेंट संग किया गंगा पूजन

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हरकी पैड़ी पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी हैं। दोनों हाथ जोड़ते हुए हरकी पैड़ी में गंगा घाट पर पहुंचे। यहां श्री गंगा महासभा के पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गंगा पूजन किया। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर कड़ी सुरक्षा के बीच अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट ने गंगा पूजन किया। पूजन के बाद उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा से आशीर्वाद लिया। आज वह हरिद्वार पहुंचे और पूजा अर्चना की। वहीं, बताया जा रहा है कि अनंत और राधिका अकेले नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जय शाह भी धर्मनगरी आए थे।

Related Articles

Back to top button