उत्तराखंडबागेश्वर

उत्तराखंड : यहाँ चारा काटते समय महिला को सांप ने काटा, हुई मौत

उत्तराखंड के बागेश्वर में गरुड़ तहसील क्षेत्र के सिमार गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शनिवार देर शाम सिमार निवासी तुलसी देवी (45) पत्नी राजेंद्र राम अपने घर के पास मवेशियों के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान घास के बीच छिपे सांप ने उनके बाएं पैर पर डंस लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उन्हें सीएचसी बैजनाथ लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

Related Articles

Back to top button