मनोरंजनराष्ट्रीय

अजब गजब : बहू का घूंघट उठाते ही सास हुई बेहोश, जानिये पूरा मामला

हालांकि समय-समय पर किन्नरों से शादी करने के मामले देश में आते रहते हैं। लेकिन ऐसा प्रेम प्रसंग कभी-कभी ही देखने और सुनने को मिलता है। बिहार के सासाराम जिले का एक युवक किन्नर को ही दिल दे बैठा और उससे शादी भी कर ली। लेकिन जब सास ने बहू का चांद सो मुखड़ा देखने के लिए जैसे ही घूंघट उठाया पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन का चेहरा देखते ही सास बेहोश हो गई। होश आने के बाद सास ने शादी को नहीं माना और दोनों को घर से बाहर निकाल दिया।

उत्तराखंड : यहाँ भाई की अपनी ही बहन पर नीयत डोली, पिता ने लिखाई FIR

यह मामला बिहार के सासाराम जिले के करगहर का है। यहां गोलू कुमार नाम के लड़के ने नंदिनी नाम की लड़की से शादी कर ली। मगर, जब बहू ससुराल पहुंची तो लड़के की मां उसे देखकर बेहोश हो गई और होश में आते ही उन्होंने बेटे-बहू दोनों को घर से निकाल दिया।

मां को यह शादी इसलिए नामंजूर थी क्योंकि पानापुर की रहने वाली नंदनी असल में किन्नर है। गोलू पहले एक नाच पार्टी में काम करता था, जिस दौरान उसे नंदिनी से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। मगर, किन्नर दुल्हन गोलू के घरवालों को पसंद नहीं थी।

शादी के बाद गोलू अपनी पत्नी नंदनी के साथ करगहर में एक किराए के मकान में रह रहा था। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने गोलू को किन्नर बहू से अलग करने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो वो उसे समझाकर घर ले आए।

इसके बाद नंदिनी गोलू को ढूंढते हुए उसके घर जा पहुंची, जिसे देख लड़के की मां बेहोश हो गई। जब नंदिनी ने पानी छिड़कर उसे होश में लाने की कोशिश की तो उन्होंने समाज के डर से दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker