
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पैतृक गांव का भ्रमण कर शुक्रवार को दोपहर में नैनीताल पहुंचे। जैसे से धोनी के प्रशंसकों को उनके आने की सूचना मिली तो भीड़ जमा होने लगी। लोगों को ओडी कार में बैठे धोनी नजर आए तो लोगों ने मोबाइल से फोटो खींचना चाहा लेकिन धोनी ने कार का शीशा नहीं खोला और मुंह में मास्क पहन लिया।
धोनी विगत मंगलवार को कुमाऊं के दौरे पर पहुंचे। अगले दिन बुधवार को वह अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के ल्वाली (जैंती) गए। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान धोनी के संग उनकी जीवन संगिनी साक्षी भी रही।