उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कड़ी निगरानी,हाई रेजुल्युशन कैमर से रखी जाएगी कड़ी नजर

देहरादून नगर निगम खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर पैनी नजर रखेगा। शहर के विभिन्न हिस्सों में एक दर्जन से अधिक हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं, ताकि कूड़ा फैलाने वालों की पहचान की जा सके।

कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर उनके घर जाकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे व्यक्तियों के फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाएंगे। दैनिक जागरण ने खुले में कूड़ा फेंके जाने से बदहाल हो रही शहर की सूरत पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

नाम-पता निकालने के बाद घर पर कानूनी नोटिस या चालान भेजा जाएगा। वाहन से आकर कूड़ा फेंकने वालों को उनके वाहन से नंबर से ट्रेस किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button