उत्तराखंडदेहरादून

स्थापना दिवस के अवसर पर प्रवासी सम्मेलन का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पहली बार प्रदेश सरकार प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन कर रही है। दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

उत्तराखंड राज्य अपना 24 वां स्थापना दिवस मना रहा है। दशकों से देश के कई हिस्सों में निवास कर रहे उत्तराखंड के प्रवासी भी अपनी मातृभूमि से जुड़ रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी योग्यता और कौशल से राष्ट्र और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को धामी सरकार सम्मानित करेगी।

राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। सीएम धामी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में उत्तराखंड राज्य के प्रवासी लोगों को देखकर अपनी ताकत का अहसास हो रहा है। इस दौरान उन्होंने सभी से आह्वान किया कि साल में एक बार राज्य में आने का कार्यक्रम अवश्य बनाएं।

Related Articles

Back to top button