उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: गार्ड को चकमा देकर, स्कूल से गायब हुईं दो बच्चियां

देहरादून : राजपुर रोड स्थित एक स्कूल से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वालीं दो छात्राएं गार्ड को चकमा देकर निकल गईं। स्कूल पहुंचे परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। एक साथ दो बच्चियों के गायब होने की सूचना पर पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए।

सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिर क्यों छुए CM योगी के पैर? सुपरस्टार ने दिया ये जवाब

बच्चियां अपने घर से स्कूल बैग में कपड़े और सैंडल लेकर निकली थीं। इसके लिए पहले वे गांधी पार्क के पास सुलभ शौचालय गईं और वहां पर स्कूल यूनिफाॅर्म निकालकर दूसरे कपड़े पहने। इसके बाद वे घंटाघर होते हुए धर्मपुर नेहरू कॉलोनी तक पहुंच गईं। यहां से उनका प्लान बस के माध्यम से हरिद्वार जाने का था। दोनों बच्चियों की बाल मित्र थाने में काउंसिलिंग भी कराई गई है।

आनन-फानन में डालनवाला थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर तलाश की तो दोनों तीन घंटे बाद धर्मपुर से मिल गईं। पता चला कि दोनों परिजनों की डांट से परेशान होकर हरिद्वार जाने के लिए निकली थीं।

 

 

Related Articles

Back to top button