उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों ख़ासकर बच्चों को दी बाल दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और देश के बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना हम सबकी जिम्मेदारी है।

बच्चों के संतुलित और समग्र विकास से ही हम देश और समाज को खुशहाल बना सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बाल अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं। हमारा प्रयास है कि हर बच्चे की नींव मजबूत हो और वह पढ़-लिखकर देश का जिम्मेदार नागरिक बने।

Related Articles

Back to top button