उत्तराखंडचमोली

बदरीनाथ हाईवे दुपहिया वाहन चालकों के लिए खुला, 1500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे पर पिछले चार दिनों से फंसे दोपहिया वाहनों को निकालने का काम शुरू हो गया है। तीन हजार फंसे यात्रियों में से 1500 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। गोविंदघाट से जोशीमठ तक विभिन्न स्थानों पर लगभग 3000 श्रद्धालु फंसे हुए हैं।

श्रद्धालु हाईवे न खुलने के कारण पीपलकोटी (जो बदरीनाथ से 80 किमी पहले है) से धरती को नमन कर लौटने लगे हैं।

नौ जुलाई को सुबह जोशीमठ के पास चुंगीधारा में पहाड़ी से चट्टान का एक हिस्सा टूटकर बदरीनाथ हाईवे पर आ गया था। तब से यहां पर रास्ता बंद है। यहां मजदूर काम कर रहे थे और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। मगर बीआरओ की ड्रीलिंग मशीन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। बीआरओ लगातार हाईवे खोलने के प्रयास में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह कुछ देर के लिए यहां पर पैदल आवाजाही शुरू कराई गई।

Related Articles

Back to top button