उत्तराखंडदेहरादून

देखिए video : प्रेमिका को लॉन्ग ड्राइव पर ले गया सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल, फिर दी खौफनाक मौत

रायपुर : देहरादून के रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली इस युवती से लेफ्टिनेंट कर्नल के अवैध संबंध थे। करीब चार साल की प्रेम कहानी के बाद अब युवती अफसर से पत्नी का हक मांग रही थी।

पहले से शादीशुदा अफसर को यह मंजूर न हुआ। शनिवार रात को युवती को राजपुर रोड पर शराब पिलाई और फिर लॉन्ग ड्राइव पर थानो रोड ले गया। जब युवती नशे में हो गई तो उसने टॉयलेट क्लीनर उसने उसके मुंह पर डाल दिया।

सन्डे को ऑफिस का बहाना बनाकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे पति, फिर हो गया बबाल

आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि वह 2020 में सिलिगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था। वहां श्रेया बार डांसर थी। श्रेया से वह मिलने जुलने लगा और दोनों के बीच संबंध हो गए। पत्नी का हक मांग रही थी। श्रेया उससे लगातार खर्च के लिए पैसे मांग रही थी। उसकी इन हरकतों का पता पत्नी को भी चल गया था।

लिहाजा उसने गाड़ी वापस मोड़ी और फिर सड़क किनारे लगा दी। आरोपी ने पीछे सीट पर रखा हथौड़ा उठाया और उसके सिर व माथे पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। श्रेया नशे में थी तो ज्यादा बचाव भी नहीं कर सकी। इसके बाद उसने सड़क किनारे पहाड़ी की तलहटी से गुजरने वाले कच्चे नाले में शव डाल दिया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button