उत्तराखंडहरिद्वार

सन्डे को ऑफिस का बहाना बनाकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे पति, फिर हो गया बबाल

हरिद्वार :  उत्तराखंड में अजब गजब मामले सामने आ रहे हैं मामला इस बार हरिद्वार से सामने आया है जहां रविवार के दिन भी आफिस जाने का बहाना लेकर घर से निकला पति पार्क में गर्लफ्रेंड के साथ गुलछर्रे उडाता हुए रंगे हाथों पकड़ा गया । पत्नी अपनी पडोसन के साथ वजन कम करने के लिए घूमने पार्क पहुंची थी जहां उसे पति पेड के नीचे बैठा हुआ दिखा, पहले तो पत्नी को यकीन नहीं हुआ लेकिन बाद में पत्नी ने अपने फोन से फोन किया और पति ने फोन उठाकर कहा कि वो अभी आफिस में है और बाद में बात करेगा।

पत्नी ने फोन काटा और चप्पल लेकर पति के सामने पहुंच गई, पत्नी को देखकर पति सकपका गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन तब तक पत्नी पति को कब्जे में ले चुकी थी और बाल पकडकर चप्पलों से पीटना शुरु कर दिया। वहीं पत्नी की पडोसन ने पति की गर्लफ्रेंड को पकड लिया। किसी तरह हाथ जोडकर प्रेमिका वहां से निकल गई, लेकिन पति को पत्नी ने नहीं छोड़ा और जमकर पिटाई कर दी।

Related Articles

Back to top button