उत्तराखंडटिहरी

उत्तराखंड : यहां अस्पताल में भी दिखा गुलदार का आतंक.. सीसीटीवी में हुआ कैद

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन पीओसी ब्लड कलेक्शन यूनिट में एक गुलदार घुस गया है। क्षेत्र में गुलदारों के आतंक से लोग बुरी तरह भयभीत हैं। उधर, गुलदार के घुसने की सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। हाल यह है कि सोमवार रात श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल में गुलदार घुस आया। अस्पताल के गलियारे में गुलदार टहलता गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वन विभाग और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और रातभर तलाश की गई, लेकिन गुलदार पकड़ में नहीं आया।

बेस अस्पताल भवन में गुलदार के घुस आने की यह घटना ऐसे वक्त में हुई, जब एक अन्य गुलदार इससे महज 24 घंटे पहले ही नगर में पिंजरे में कैद हुआ। अस्पताल के जिस हिस्से में गुलदार आवाजाही करता दिख रहा है, वह ब्लड कलेक्शन यूनिट बताई गई है, जहां रात के वक्त मरीज नहीं होते। गुलदार के घुस आने की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और लोगों में अफरातफरी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अस्पताल और आसपास एनाउंसमेंट करके मरीजों से वार्डों के और लोगों से घरों के अंदर ही रहने को कहा गया। रातभर तलाश के बाद भी गुलदार हाथ नहीं आया। गौरतलब है कि श्रीनगर क्षेत्र में गुलदार ने 3-4 फरवरी को दो बच्चों को मार दिया था। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में रात्रि कर्फ्यू तक लगाना पड़ा।

Related Articles

Back to top button