उत्तराखंडदेहरादून

बच्ची को ₹50 का लालच देकर सोलर पैनल साफ करते समय मासूम बच्ची दूसरी मंजिल से गिरी, बच्ची गम्भीर रूप से घायल

गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के शास्त्री ग्राम डाकरा पड़ोस के घर में सफाई कराने के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तब हुआ जब बच्ची को पड़ोसन ने 50 रुपये का लालच देकर अपने घर सफाई के लिए बुलाया था।

बच्ची जब पैनल पर चढ़कर सफाई कर रही थी, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह 25 फीट नीचे गिरी। गिरते समय पड़ोसी के गेट में लगे नुकीले ग्रिल पर आकर फंस गई। बच्ची का जबड़ा ग्रिल में फंस गया। बच्ची का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

पड़ोसियों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि वहां इलाज शुरू करने से पहले चार लाख रुपये जमा कराने को कहा गया। गरीब परिवार रकम का इंतजाम नहीं कर सका, फिर बच्ची को दून अस्पताल लाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रिल लोहे की होने के कारण उसके रक्त में इंफेक्शन भी हो गया है। उसका रक्त बदला जा रहा है। उसके सीने में भी गंभीर चोट आई है।

Related Articles

Back to top button