उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून : पलटन बाजार में साड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

पलटन बाजार के गांधी संस शोरूम में अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, जब देखा कि आग भयानक है तो फिर पांच और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इस तरह दमकल की 6 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पलटन बाजार के साड़ी और लहंगा शोरूम में लगी आग पर काबू पाया।

https://www.facebook.com/share/v/18VfVPgrkY/

घटना सुबह उस समय सामने आई जब बाजार स्थित गांधी एंड संस नामक साड़ी और लहंगा शोरूम की तीसरी मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि उसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया और पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker