उत्तरकाशीउत्तराखंड

सुरंग में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,  युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों का कोतवाली में हंगामा

उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग के अंदर बीते बुधवार देर शाम को एक बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना के अनुसार नवीन राणा (33) निवासी चुंगी बड़ेथी तांबाखानी सुरंग से गुजर रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

हादसे के वक्त सुरंग में बिजली नहीं थी। सुरंग में बिजली गायब होने पर पालिका की लापरवाही को कोसा जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि हादसा की वजह क्या रही, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक मृतक का शव जिला अस्पताल से परिजनों ने नहीं उठाया है।

गुरुवार सुबह मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से फरार आरोपी को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा, हालांकि पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सुरंग व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker