उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

देहरादून में बुधवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तिब्बती मार्केट के पास बदमाशों ने युवक को गोली मारी और फरार हो गए। आनन-फानन में घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन (40) के रूप में हुई है।

आपसी विवाद वारदात की वजह बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker